Sitamarhi News: क्षमता से अधिक सवारियों के बैठाने से नदी में पलटी नाव
Sitamarhi News: सीतामढ़ी के खड़का घाट पर एक नाव दुर्घटना से दहशत फैल गई। ओवरलोडिंग के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा, जिससे वह पलट गई। लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता ने सभी 35-40 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। खड़का घाट पर हुई नाव दुर्घटना के पीछे ओवरलोडिंग को प्रमुख कारण माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नाव में करीब 35 से 40 यात्री बैठे हुए थे और नदी पार करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। बताया जाता है कि संतुलन बिगड़ते ही नाव अचानक पलट गई, जिससे उस पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सीधे नदी में गिर गए और बचाव के लिए शोर मचाने लगे। घटना के बाद कुछ देर के लिए घाट पर दहशत का माहौल बन गया। नदी में डूबने के भय से यात्रियों और उनके परिजनों की सांसें थम गई थीं।हादसे
को देख घाट पर मौजूद ग्रामीण और स्थानीय लोग बिना समय गंवाए नदी में कूद पड़े। कई लोगों ने तैरकर यात्रियों तक पहुंचने का प्रयास किया, जबकि कुछ लोगों ने नाव और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता और साहस के कारण सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभारी अंचलाधिकारी सह आरओ विश्वामित्र खरवार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव पर उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे। इसी वजह से नदी के बीच संतुलन बिगड़ने पर नाव पलट गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और यात्रियों की सूझबूझ से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


