Nitish Kumar to Conduct Aerial Survey of Damaged Embankments in Sitamarhi District सीएम नीतीश करेंगे टूटे तटबंध का हवाई सर्वेक्षण, जानेंगे पीड़ितों का हाल, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsNitish Kumar to Conduct Aerial Survey of Damaged Embankments in Sitamarhi District

सीएम नीतीश करेंगे टूटे तटबंध का हवाई सर्वेक्षण, जानेंगे पीड़ितों का हाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी जिले के बेलसंड क्षेत्र में टूटे तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद रीगा चीनी मिल का शुभारंभ और मनियारी गांव में अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बाढ़...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 26 Dec 2024 12:38 AM
share Share
Follow Us on
सीएम नीतीश करेंगे टूटे तटबंध का हवाई सर्वेक्षण, जानेंगे पीड़ितों का हाल

सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जिले के बेलसंड प्रखंड क्षेत्र के सभी टूटे तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण के बाद जिले का एकमात्र उद्योग रीगा चीनी मिल का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मनियारी गांव में अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास उनके द्वारा किया जाएगा। सीएम के आगमन के बाद बाढ़ पीड़ितों में आशा की उम्मीद जगी है। 29 सितंबर को जिले के चार जगहों पर तटबंध टूट गया था। इसमें मधकौल, सौली, छपरा और तिलक ताजपुर गांव का तटबंध शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण को लेकर मधकौल गांव के बाढ़ पीड़ित जगमोहन सिंह, चंदन कुमार सिंह, सुनैना देवी, राजकुमार साह, बैद्यनाथ साह सहित अन्य बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने के कारण पांच लोगों का पक्का और दर्जनों लोगों का कच्चा मकान बह गया। सैकड़ों हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गया। कई मवेशी और इंसानों की जान भी चली गई। लेकिन सरकार की ओर से अब तक जो सहायता मिलनी चाहिए, वह समुचित सहायता नहीं मिल पाई है। इस कारण आज भी बाढ़ पीड़ित तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। बेलसंड अनुमंडल के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई है। मुख्यमंत्री 12.35 बजे टूटे तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण के बाद रीगा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी समरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड के दो जगह पर तटबंध टूटने के कारण बेलसंड प्रखंड के 3200 हेक्टेयर में लगी धान और बहू वर्षीय फैसले पूरी तरह डूब कर नष्ट हो गई थी। वहीं परसौनी प्रखंड में करीब 750 हेक्टेयर में लगी धान और बहू वर्षीय फैसले डूब कर पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा रूनी सैदपुर प्रखंड के किसानों को भी भारी तबाही का सामना करना पड़ा। बेलसंड के अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दो स्थान पर बागमती नदी में आई भारी बाढ़ के बाद तटबंध टूटा था। जिसमें मधकौल और सौली गांव शामिल है। टूटे तटबंध की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आदेश दे दिया गया है। विभागीय अभियंता द्वारा प्रारंभिक कार्य शुरू भी किया जा चुका है। चार माह के अंदर टूटे तटबंध का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।