ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीदो दिवसीय दौरे पर आएंगी भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

दो दिवसीय दौरे पर आएंगी भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा मोतिहारी की बैठक हुई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का 28 व 29 जुलाई को दो दिवसीय दौरा पर आगमन हो...

दो दिवसीय दौरे पर आएंगी भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीWed, 20 Jul 2022 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा मोतिहारी की बैठक हुई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का 28 व 29 जुलाई को दो दिवसीय दौरा पर आगमन हो रहा है। मोतिहारी विधान सभा में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सभी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को एक विधान सभा में दो दिवसीय दौरा करेंगे। इसी कड़ी में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतिहारी विधान सभा का दौरा करेंगी। मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक,पार्टी में प्रसिद्ध महिलाओं को शामिल करना, वृक्षारोपण, लाभार्थी संपर्क, बूथ बैठक, की वोटर संपर्क अभियान,विकास के कार्यो का अवलोकन सहित 12 कार्यक्रम होंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि जिला के सभी 6 विधानसभाओं में 1-1 मोर्चा के कार्यक्रम तय किये गए हैं। जिला महामंत्री डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा कि मोतिहारी विधानसभा के सभी 6 मंडल की महिला मोर्चा कार्यक्रम को सफल बनाएंगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा व क्षेत्रीय प्रभारी संगीता चित्रांश ने कहा कि जिस तरह मोतिहारी सभी कार्यक्रमों में बिहार में प्रथम रहता है, उसी तरह इस कार्यक्रम में भी सर्वोपरि रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन वंदना मेहता ने की। बैठक में योगेंद्र प्रसाद,रविभूषण श्रीवास्तव,पुण्यदेव पंडित,मैनेजर सिंह, रामेश्वर महतो,मोहिबुल हक,संध्या वर्मा,ओम प्रकाश सिंह,पुतुल प्रिया,गणेश कुमार सिंह,माला सिन्हा,धीरा गुप्ता ,आशा चंद्रा आदि उपस्थित रहे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें