
महिलाओं को आजीविका से जोड़ने को किए जाएं प्रयास: डीएम
शिवहर में नई चेतना अभियान 4.0 की जानकारी दी गई। यह अभियान महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा से मुकाबला करना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में जागरूकता फैलाने और बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
शिवहर। नई चेतना अभियान 4.0 की जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्र के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दी गई। कार्यक्रम में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने उपस्थित महिलाओं को नई चेतना अभियान 4.0 की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा 25 नवंबर को अभियान महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पर आरंभ किया गया है एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा। आजीविका मिशन द्वारा चलाए जाने वाला नई चेतना 4.0 एक राष्ट्रीय अभियान है। जिसका उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा का मुकाबला करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।

इस अभियान का संचालन विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकास,पंचायती राज, युवा मामले और खेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण, गृह मंत्रालय, न्याय विभाग, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ मिल कर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए उन्हें आजीविका से जोड़ने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना एवं अन्य आजीविका से जुड़े योजनाओं से महिलाओं को जोड़ कर आर्थिक रूप से सशक्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, महिला हिंसा, के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जीविका अन्य विभागों के साथ मिल कर जागरूकता कार्यक्रम करे। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित को बाल विवाह, महिला हिंसा के विरुद्ध और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए शपथ दिलाया। मौके पर उपविकास आयुक्त बृजेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व जीविका दीदियां मौजूद थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




