प्रदर्शनकारियों ने की कार्यालयों में तोड़फोड़, पुलिस व सरकारी वाहनों को लगायी आग
नेपाल के रौतहट जिले में जीन जेड के प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने कई सरकारी कार्यालयों में तोड़फोड़ की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस स्थिति के कारण गौर,...

बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया पर बैन को लेकर मंगलवार को जीन जेड के प्रदर्शनकारी कई कार्यालयों में तोड़फोड़ करने के साथ ही अनेक सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय, गौर नगरपालिका, जिला अदालत, माओवादी, कोंग्रेस, एमाले कार्यालय, गरुडा, मौलापुर, चन्द्रपुर नगरपालिका, जिला ट्रैफिक, वन कार्यालय, सड़क डिवीजन कार्यालय सहित संघीय सांसद देव तिमलसिना के घर स्थित कोलिनीका कार्यालय, प्रदेश सांसद समीर भटाराई के घर, माधव नेपाल के चन्द्रपुर स्थित घर मे तोडफोड़ के साथ आगजनी की घटना की है। मंगलवार के दिन भर रौतहट जिला रणभूमि में तब्दील हो चुकी थी।
जिला प्रशासन कार्यालय गौर में घण्टो तक पथराव हुई है। उतपन्न स्थिति के मद्देनजर गौर, चन्द्रपुर, गरुडा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारी सशस्त्र पुलिस बल नेपाल गण-11 हजमिनिया के आगे टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सिर्सिया में केपी ओली के पुतला को जूता पहनाकर उसे जलाया गया है। मौलापुर व चन्द्रपुर नगरपालिका में सबसे अधिक क्षति हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




