Nepal Prison Escapee Captured in Bela Shivaji Sah Arrested जलेश्वर जेल से भाग कर आया कैदी बेला में धराया, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsNepal Prison Escapee Captured in Bela Shivaji Sah Arrested

जलेश्वर जेल से भाग कर आया कैदी बेला में धराया

नेपाल में हिंसक आंदोलन के दौरान जलेश्वर जेल से भागे कैदी शिवजी साह को बेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह भगवतीपुर गांव का निवासी है और गुप्त सूचना पर उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उसे नेपाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 12 Sep 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
जलेश्वर जेल से भाग कर आया कैदी बेला में धराया

परिहार। नेपाल में हिंसक आंदोलन के दौरान जलेश्वर जेल से भाग कर आए एक कैदी को बेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कैदी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी शिवजी साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार उसे नेपाल पुलिस के हवाले करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल में हिंसक आंदोलन के दौरान शिवाजी जलेश्वर जेल से भाग कर अपने गांव भगवतीपुर आ गया था। गुप्त सूचना पर बेला पुलिस ने उसे उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।