नृत्य व गीत-संगीत ने मोहा मन

Mar 02, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सुरसंड के सरयू उच्च विद्यालय में दो बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित वाईएएमएस प्रशिक्षण शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कैडेट्स ने नृत्य, गीत-संगीत, और लोक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप कमांडेंट कर्नल बिक्रम अजीत सिंह ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।

नृत्य व गीत-संगीत ने मोहा मन

सुरसंड। स्थानीय सरयू उच्च विद्यालय परिसर में दो बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित वाईएएमएस प्रशिक्षण शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। समापन अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने नृत्य, गीत-संगीत एवं लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कैंप कमांडेंट कर्नल बिक्रम अजीत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। सांस्कृतिक गतिविधियां कैडेट्स में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य एवं समूह गीत ने समां बांध दिया।

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स एवं कैंप सीनियर्स को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन जीसीआई प्रिया कुमारी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीआरएफ के टीम लीडर हवलदार कृष्णनंदन सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार सिंह, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तथा उनके अनुशासन व प्रतिभा की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।