Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsMysterious Death Body of 35-Year-Old Man Found Hanging from Tree in Pupuri
साले की शादी में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

साले की शादी में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

संक्षेप:

पुपरी के हिरौली बगीचा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। मृतक की पहचान नूर आलम के मो. नसीम के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल में आया था और शादी में शामिल होने के लिए गया था। शुक्रवार को...

Jun 22, 2025 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

पुपरी। पुपरी के हिरौली बगीचा में पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई रंजीत कुमार सिंह व पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान सकरपुर गांव निवासी नूर आलम के मो. नसीम 35 वर्ष के रूप में की गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मो. नसीम अपने ससुराल हिरौली गांव में आए थे। जहां पर उसके साला की शादी थी। शुक्रवार के शाम मो. नसीम ससुराल के घर से घूमने के निकला था जो घर वापस नही आया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद परिजन नसीम का खोज खबर शुरू कर दिया। परन्तु नसीम का कोई पता नही चल सका है। शुक्रवार को लोगों ने पेड़ से लटकता हुआ शव लोगों ने देखा और फिर पुलिस को सूचित किया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नसीम के मृत्यु का असली कारण का पता चल सकेगा।