स्नातक में आवेदन के लिए 20 के बाद खुलेगा पोर्टल

Apr 08, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू स्नातक में दाखिले के लिए पोर्टल 20 तारीख के बाद खोलेगा। छात्रों को इंटर की मार्क्सशीट आने के बाद 10 कॉलेज चुनने का विकल्प मिलेगा। इस बार 30 नए कॉलेज जोड़े जाने की उम्मीद है। पीजी में ऑन स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया भी जारी है।

स्नातक में आवेदन के लिए 20 के बाद खुलेगा पोर्टल

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक में दाखिले के लिए 20 के बाद पोर्टल खोला जायेगा। बीआरएबीयू के डीएसडब्लयू प्रो आलोक प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इंटर की मार्क्सशीट आने के बाद पोर्टल खोला जायेगा। छात्रों को पोर्टल पर 10 कॉलेज चुनने का विकल्प दिया जायेगा। अब तक छात्रों को पांच से छह कॉलेज चुनने का विकल्प दिया मिलता रहा है। छात्रों को दिशा निर्देश दिया जायेाग कि वह अपने घर के आसपास के कॉलेज का ही विकल्प चुनें। बीआरएबीयू में स्नातक में हर साल डेढ लाख सीटों पर दाखिला लिया जाता है। इस बार स्नातक के पोर्टल पर 30 नये कॉलेज के जुड़ने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष तक 130 कॉलेज पोर्टल पर थे इस वर्ष 160 कॉलेजों में स्नातक का दाखिला होगा। स्नातक के अलावा वोकेशनल कोर्स में भी नामांकन के लि तैयारी शुरू कर दी गई है। सीसीडीसी प्रो टीके डे ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए फाइल तैयार की जा रही है।कुलपति के आदेश के बाद पोर्टल खोल दिया जायेगा। उम्मीद जतायी जा रही है कि एक से दो हफ्ते में नामांकन के आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया जायेगा। इस वर्ष भी वोकेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा से ही दाखिला लिया जायेगा। उधर, पीजी में चल रहे ऑन स्पाट दाखिले के दूसरे दिन भी पीजी विभागों में छात्रों की भीड़ रही। कई विभागों ने छात्रों के आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।दाखिले के लिए कई छात्र विश्वविद्यालय भी पहुंचे तो कई विभागाध्यक्षों ने दाखिले पर जानकारी के लिए डीएसडब्ल्यू को फोन किया। पीजी में दाखिले के लिए सिफारिशी फोन भी विभागों में घनघनाते रहे।ऑनस्पाट एडमिशन की तारीख विवि प्रशासन ने 11 अप्रैल तक तय की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।