मशरुम उत्पादन के बताए गए तरीके
बिहार कौशल विकास मिशन के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में दस दिवसीय मशरूम उत्पादक प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूक करना और उनकी दक्षता को बढ़ाना है। इसमें गुणवत्तायुक्त मशरूम उत्पादन की जानकारी दी जाएगी।

पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत दस दिवसीय मशरुम उत्पादक प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें किसानों को मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूक किया गया। डॉ प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मशरुम उत्पादन करने वालों का दक्षता को बढ़ाना है। इस दौरान गुणवत्तायुक्त मशरुम उत्पादन की जानकारी दी जाएगी ताकि उनके उत्पाद की बाजार मांग बेहतर हो एवं आमदनी भी बेहतर हो सके। नोडल पदाधिकारी सह उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने कहा कि मशरुम उत्पादन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमे काफी कम लागत लगती है।
मात्र दो महीने में मशरूम का उत्पादन शुरू हो जाता है। वैसे किसान जिसके पास जमीन नहीं है वे इसके उत्पादन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके उत्पादन में खेत की जरुरत नहीं होती है। इसकी खेती फूस के घर में काफी आसानी से किया जाता है।पशुपालन वैज्ञानिक सह प्रशिक्षण प्रभारी डॉ किंकर कुमार ने बताया कि मशरुम उत्पादन में बाढ़,सुखाड़,आंधी से क्षति पहुंचने का चिंता नहीं रहता है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ पिनाकी रॉय ने बताया कि इस जिला में केवल ओयेस्टर मशरुम की खेती होती थी। कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन में अब बटन एवं श्वेत दूधिया का भी उत्पादन शुरू हो पाया है, जिस कारण अब इसकी खेती केवल ठण्ड में ही नहीं अपितु पूरे वर्ष किया जा सकेगा। गृह वैज्ञानिक डॉ सलोनी चौहान ने बताया कि मशरुम एक औषधीय फसल है। इसमें प्रोटीन,रेशा एवं अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होती है। मनुष्य के रोग कब्ज, रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर से लड़ने की क्षमता काफी अधिक होती है। इसका नियमित उपयोग हमें काफी मदद करती है। अगर मशरुम के बिक्री में समस्या आ रही हो तो इसका मशरुम सुखौटा, मशरुम पाउडर, मशरुम बड़ी, मशरुम अचार तैयार कर अधिक से अधिक क़ीमत पर बेचा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



