नानपुर के मोहनी में पूर्व मुखिया के भतीजा सह सीएसपी संचालक को मारी गोली, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

नानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक सुंदर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुंदर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नानपुर के मोहनी में पूर्व मुखिया के भतीजा सह सीएसपी संचालक को मारी गोली, मौत

​सीतामढ़ी/नानपुर। जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पुपरी-रुन्नीसैदपुर एसएच से बतरा जाने वाली सड़क के पास पूर्व मुखिया के भतीजा सह सीएसपी संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही संचालक का बैग लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी त्रिवेणी राय के पुत्र सुंदर कुमार के रूप में की गई है। वहीं इस वारदात से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नानपुर थानेदार समेत बड़ी संख्या में पुलिस मोके पर पहुंचकर आक्रोशितों को शांत कराने की कोशिश कर रही है। परिजनों के अनुसार देर शाम सुंदर सीएसपी केंद्र से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक के सीने व पेट में दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा। इसी दौरान बदमाश उसका बैग भी लेकर भाग गए। गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुंदर के चाचा जयनारायण राय पूर्व मुखिया है।

अपाचे बाइक से थे तीन बदमाश

परिजनों के अनुसार अपाचे बाइक से तीन बदमाश थे। एसएच से जैसे ही बतरा जाने वाली सड़क की ओर सुदंर मुड़ा की बदमाशों ने आगे से उसे घेरकर गोली चला दी। इसके बाद बैग लेकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित होकर एसएच को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नानपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। घटना के बाद से मोहनी गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। थानेदार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे अपराधियों की शिनाख्त की जा सके। वहीं परिजन के बयान के बाद ही हत्या की वजहों का पता चल सकेगा। उधर, अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। परिजन पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए शव लेकर सीधे गांव की ओर निकल गए। उधर, मौत के सूचना के बाद ग्रामीण और आक्रोशित होकर सड़क पर जाम व प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुंदर कुमार की हत्या कैसे हुई?
सुंदर कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने सीने और पेट में दो गोली मारकर हत्या की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।