धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या
सोनबरसा के वीरता गांव में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। शव की पहचान विकास पासवान (27) के रूप में हुई, जो मजदूरी करता था। उसकी पत्नी और बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या की आशंका जताई है, जिसमें प्रेम प्रसंग के कारण हत्या का मामला सामने आ रहा है।

सोनबरसा। थाना क्षेत्र की पुरन्दाहा राजबाड़ा पुर्वी पंचायत के वीरता गांव से पश्चिम आम के बगीचा में खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान फेंकू पासवान के पुत्र विकास पासवान 27 के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों को खेत में शव पर नजर पड़ी। इसके बाद हल्ला हुआ। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय चौकीदार को दिया। चौकीदार ने थाना को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सब-इंस्पेक्टर अरुण कुमार, जमादार दिग्विजय सिंह एवं अनु भारती घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की।
वहीं शव मिलने की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि विकास मजदूरी कर परिवार का भरनपोषण करता था। शुक्रवार को वह रोज की तरह घर से निकला था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। आसपास में उसका पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह में शव मिलने की सूचना मिली। लोगों ने बताया कि शव पर मारपीट का निशान के साथ धारदार हथियार के वार का भी निशान था। पांच साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों का बाप था विकास परिजन ने बताया कि विकास की शादी पांच साल पूर्व परिहार के वाया गांव में हुई थी। विकास को पांच साल की बेटी व दो साल का बेटा था। परिवार का बड़ा लड़का था। उधर, मौत के बाद से पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बूरा हाल है। परिजन ने थाना में लिखित शिकायत दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। प्रभारी थानेदार ने बताया कि शव पर मारपीट व कटने का जख्म का निशान था। जिससे आशंका है कि मारपीट के साथ ही कोई धारदार हथियार से वार किया गया है। प्रारंभिक छानबीन में प्रेमप्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि अनुसंधान के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




