Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsMurder Investigation Launched After Body of Youth Found in Pond in Rasulpur Market
हत्या कर शव को तालाब में फेंका, केस दर्ज

हत्या कर शव को तालाब में फेंका, केस दर्ज

संक्षेप:

रसलपुर बाजार के पोखर से 10 जनवरी को एक युवक का शव मिला। मृतक जितेंद्र राम के पिता लक्ष्मण राम ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपित प्रमोद कापर ने जितेंद्र को हत्या की धमकी दी थी। जितेंद्र 3 जनवरी को घर से बाहर गया था और वापस नहीं आया। शव मिलने पर जांच शुरू की गई है।

Jan 14, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

बाजपट्टी। रसलपुर बाजार स्थित पोखर से 10 जनवरी की सुबह एक युवक का शव बरामदगी के मामले में थाना में हत्या की एफआईआर कराई गई है। मृतक वासुदेवपुर गांव निवासी जितेंद्र राम के पिता लक्ष्मण राम द्वारा कराई गई इस एफआईआर में ग्रामीण बचन कापर के पुत्र प्रमोद कापर को आरोपित किया गया है। वादी ने एफआईआर में कहा है कि आरोपी प्रमोद ने चार पांच दिन के भीतर हत्या करा देने की धमकी दी थी। डर के मारे जितेंद्र घर में छुपकर रहता था। 3 जनवरी की दोपहर 2 बजे वह घर से निकला लेकिन शाम तक घर नहीं आया तो चिंता हुई।ठंडी

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

होने के कारण फिलहाल वे लोग कही नहीं जा सके। सुबह होने पर भी जब घर नहीं आया तो मुखिया सरपंच को इसकी जानकारी दी। साथ ही किसी अनहोनी की आशंका जताई।फिर सगे संबंधियों से टेलीफोन करके जानकारी ली गई बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जितेंद्र का फोटो लेकर वे लोग सुरसंड थाना, भीठामोड थाना और जेल जाकर भी पता किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। 10 जनवरी की सुबह जब मोफ़लर और जूता तालाब के समीप मिला तो तब लगा कि जितेंद्र को मारकर फेंक दिया गया है। तब मुखिया के सहयोग से जाल फेंकवाकर जब पोखर की तलाशी ली गई तो मेरे पुत्र का शव बरामद हुआ।बीएमएस की धारा 103 तथा 3(2)वी एसी/एसटी एक्ट की धारा के तहत दर्ज इस एफआईआर का अनुसंधान थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल करेंगे।