सड़क हादसों में आधा दर्जन जख्मी

Apr 07, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

पुपरी में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में दरभंगा, सीतामढ़ी और मधुबनी के निवासी शामिल हैं। सभी का इलाज एसडीएच पुपरी में किया गया। गंभीर स्थिति में राजीव कुमार ठाकुर और रोहित कुमार को सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया।

सड़क हादसों में आधा दर्जन जख्मी

पुपरी। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में दरभंगा जिला अंतर्गत कमतौल थाना के रतनपुर गांव निवासी लक्ष्मी कांत ठाकुर के पुत्र राजीव ठाकुर, सीतामढ़ी के वैभव कुमार, डुमरा डेउआ के अभिषेक कुमार, बौरा बाजितपुर के चंदे खतबे का पुत्र रोहित कुमार, वररी बेहटा के बिरंजन मंडल का पुत्र राजन कुमार व मधुबनी चौक के जाबिर खान का पुत्र महताब खान शामिल है। उक्त जख्मी लोगों का इलाज एसडीएच पुपरी में किया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी लोगों का समुचित उपचार की गई। बाद में जख्मी राजीव कुमार ठाकुर, रोहित कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुपरी मधुबनी स्टेट हाइवे पर दो बाइक के टकराने के क्रम में जख्मी राजीव कुमार ठाकुर का एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।