ऑटो व ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक घायल

Dec 16, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर ऑटो और ई-रिक्शा के पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसों के कारणों में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार शामिल हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

ऑटो व ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक घायल

सीतामढ़ी। शहर में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में ऑटो और ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसों के पीछे ओवरलोडिंग, नाबालिग चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इन घटनाओं के बाद यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पहली घटना सदर अस्पताल गेट के पास हुई, जहां एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबकर सास-बहू समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान बैरगनिया निवासी सरस्वती देवी, उनकी बहू सुशील देवी, देवर अशोक दास और जितेन्द्र कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वें ऑटो रिजर्व कर मां के इलाज के लिए सदर अस्पताल आए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं दूसरी घटना पुपरी-सीतामढ़ी पथ पर हुसौना गांव के पास हुई, जहां तेज गति से जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में भी आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में मेहसौल थाना क्षेत्र के रामपुर लक्ष्मी मुहल्ला निवासी भोला राउत की पत्नी गीता देवी शामिल हैं। परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गीता देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी के कारण घायलों को गोद में उठाकर बेड तक पहुंचाना पड़ा, इससे अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रहे ऐसे हादसों से लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsMultiple Injuries in Auto and E-Rickshaw Accidents in Sitamarhi
;;;