‘अपराध पर नियंत्रण के लिए जनता संग समन्वय जरूरी’

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

पुपरी में इंस्पेक्टर अविनाश चंद्रा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लंबित मामलों, कुर्की जब्ती और केस की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपराधियों पर नजर रखें और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

‘अपराध पर नियंत्रण के लिए जनता संग समन्वय जरूरी’

पुपरी। पुपरी पुलिस अंचल कार्यालय में इंस्पेक्टर अविनाश चंद्रा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न थानों में लंबित कांडों, कुर्की जब्ती व केस प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, कुर्की जब्ती व वारंटों का तामिला करने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती करने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने व शराब माफिया के विरुद्ध के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने की चेतावनी दिया।अपराध गोष्ठी में पुपरी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, नानपुर थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार, बोखड़ा थानाध्यक्ष ललन कुमार आदि उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।