Monsoon Update 211 2 mm Rainfall in Sitamarhi Farmers Hope for Better Yield अगस्त माह में अच्छी बारिश होने से किसानों में खुशी, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsMonsoon Update 211 2 mm Rainfall in Sitamarhi Farmers Hope for Better Yield

अगस्त माह में अच्छी बारिश होने से किसानों में खुशी

सीतामढ़ी में जून और जुलाई में बारिश न के बराबर रही, लेकिन अगस्त में स्थिति सुधरी। 19 अगस्त तक 211.2 एमएम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने औसतन 233 एमएम बारिश की आवश्यकता होती है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीWed, 20 Aug 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
अगस्त माह में अच्छी बारिश होने से किसानों में खुशी

सीतामढ़ी। मानसून की बेरुखी से बीते जून और जुलाई माह में जिले में बारिश न के बराबर हुई। हालांकि अगस्त में बारिश की स्थिति सुधरी तो खेतों के साथ-साथ किसानों के चेहरे पर खुशहाली दिखने लगी। जिला सांख्यिकी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 19 अगस्त तक जिले में 211.2 एमएम औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महीने के शेष बचे 10 दिनों में भी बेहतर बारिश की संभावना है। उनके अनुसार छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले में अगस्त में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता रहने पर औसतन 11 से 12 दिन तक बारिश होती है।

इस महीने कमोबेश इतने दिनों तक बारिश हो चुकी है। लेकिन खंडित बारिश होने के कारण मात्रा कम रही है। उन्होंने बताया कि इसका कारण दक्षिण पश्चिम मानसून का कमजोर होना भी है। अभी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र आंशिक तौर पर ही बन रहा है। इस कारण खंड बारिश हो रही है। जिस कारण दिन का तापमान जहां सामान्य से ऊपर हो जाता है। वहीं रात का तापमान सामान्य से नीचे भी जा सकता है। किसानों का कहना है कि बारिश की स्थिति ठीक-ठाक रही तो रोपे गए धान के पौधों का तेजी से विकास होगा और पैदावार अच्छी होगी। मंगलवार को भी दिन भर उमस भरी गर्मी रही। इस कारण लोगों को तेज गर्मी का एहसास हुआ। बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आसमान में बादल का आना- जाना लग रहा। दिन में धूप छांव का खेल भी चलता रहा। इधर छिटपुट हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त माह में औसतन 233 एमएम बारिश की आवश्यकता होती है। हालांकि यह आंकड़ा बदलता रहता है। पिछले कुछ वर्षों में इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया है। अबतक 211.2 एमएम औसत बारिश : जिला सांख्यिकी कार्यालय से मिली रिर्पोट के अनुसार जिले में अबतक कुल 211.2 एमएम बारिश हुई है। अगस्त माह में अबतक कुल 14 दिन बारिश हुई है। जिसमें सबसे अधिक चार अगस्त को 44.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे कम बारिश 19 अगस्त को 0.4 एमएम बारिश हुई। वहीं एक, छह, सात, 15 व 16 अगस्त को बारिश नहीं हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।