मॉकड्रिल:लोगों को सिखाए गए आग बुझाने के तरीके

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के बरहरवा गांव में अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल आयोजित की। ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु के निर्देश पर आयोजित हुआ। ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड को सूचित करने और प्राथमिक बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

मॉकड्रिल:लोगों को सिखाए गए आग बुझाने के तरीके

आमोद कुमार सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के बरहरवा गांव में सोमवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित कर ग्रामीणों को आग से बचाव और अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्वेता रानी के नेतृत्व में आयोजित हुई।

मॉक ड्रिल का विवरण

मॉक ड्रिल के दौरान फायर टीम ने ग्रामीणों को बताया कि गर्मी के दिनों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी आगजनी का कारण बन सकती है। लोगों को हवा तेज होने से पहले खाना बनाने, चूल्हे के पास पानी रखने और ज्वलनशील सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई।

जागरूकता अभियान

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्वेता रानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने और प्राथमिक बचाव उपाय अपनाने की अपील की। फायर टीम ने मौके पर आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके भी प्रदर्शित किए। साथ ही ग्रामीणों के बीच जागरूकता पंपलेट का वितरण किया गया। मौके पर अग्निक चालक विक्रम कुमार, प्रधान अग्निक सोहराब आलम अंसारी, अग्निक राजेश साह और विश्वजीत कुमार सहित अन्य अग्निशमन कर्मी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मॉक ड्रिल कब आयोजित की गई?
मॉक ड्रिल सोमवार को आयोजित की गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।