कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है:मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है:मंत्री कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है:मंत्रीकठि

कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है:मंत्री

कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है:मंत्री सीतामढ़ी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने सोमवार को जिले के राघोपुर बखरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार

मंत्री ने विद्यालय परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं बेहतर माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

छात्रों के साथ संवाद

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री रौशन ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। छात्रों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।

करियर संबंधी मार्गदर्शन

उन्होंने बच्चों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाया जाए, ताकि वे आगे बढ़कर देश और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकें। मौके पर कल्याण विभाग वरीय अधिकारियों समेत डीडब्लूओ सुभाष चंद्र राजकुमार व प्राचार्य आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

मंत्री ने किस विद्यालय का निरीक्षण किया?
मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।