सुरसंड में जेवरात आैर नकदी समेत छह लाख की संपत्ति चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सुरसंड नगर पंचायत के विद्यापति नगर वार्ड संख्या 18 में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि और कीमती कपड़ों सहित लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति चुराई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सुरसंड में जेवरात आैर नकदी समेत छह लाख की संपत्ति चोरी

सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड संख्या 18 में गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि और कीमती कपड़ों सहित करीब छह लाख रुपये मूल्य की संपत्ति उड़ा ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुरेंद्र ठाकुर के घर में हुयी। गृहस्वामी के मोहल्ले में घटनास्थल के निकट ही विधायक प्रो.नागेन्द्र राऊत का भी मकान भी है।गृहस्वामी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य रात में भोजन के बाद सो रहे थे।

इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर के आंगन में प्रवेश कर गया। घर का मुख्य ग्रिल अंदर से बंद होने के बावजूद चोर आसानी से भीतर घुस गए और एक-एक कर सभी कमरों की तलाशी ली। गृहस्वामी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर गोदरेज की अलमारी, ब्रीफकेस और बक्सा उठाकर पास के एक बगीचे में ले गया। जहां उन्हें तोड़कर अंदर रखे जेवरात, नकद और अन्य कीमती सामान निकाल लिए। वारदात के बाद चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे की ग्रिल को बाहर से बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत और नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी भी पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार चोरी की घटना की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।