दूरस्थ शिक्षा की स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा जारी

Apr 06, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में रविवार को मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम की परीक्षा जारी रही। प्रथम पाली में विभिन्न विषयों में कुल 158 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 298 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में हुई और कोई निष्कासन की घटना नहीं हुई।

दूरस्थ शिक्षा की स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा जारी

सीतामढ़ी। श्रीराधा कृष्ण गोयनका कॉलेज केंद्र पर रविवार को कड़ी चौकसी के बीच मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम की स्नातक व स्नातकोत्तर की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन भी जारी रही। परीक्षा में प्रथम पाली में एम ए हिन्दी में 10, एम ए उर्दू में 82, एम ए अंग्रेजी में 15, एम ए इतिहास में 14 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं बी ए दूसरे सेमेस्टर के अंग्रेजी विषय में 03,बी ए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी में 19 और एम आई एल उर्दू में 07 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। प्रथम पाली में कुल 158 में 03 परीक्षार्थीअनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में बी ए प्रथम सेमेस्टर के कम्युनिकेशन स्किल इन इंग्लिश में 142, बीए तृतीय सेमेस्टर एम आई एल हिन्दी में 67, उर्दू में 68 एवं बीए चतुर्थ सेमेस्टर के अंग्रेजी विषय में 21 कुल 298 परीक्षार्थि शामिल हुए।वीक्षक

कार्य मे प्रो मुकेश कुमार, प्रो महबूब आलम, प्रो तुलसी कुमारी, प्रो रमन कुमार ठाकुर, अमजद राजा, निसार अहमद,ऑब्जर्वर में मो अलाउद्दीन प्रतिनियुक्त थे।जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी।परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में हुई,किसी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सभी परीक्षार्थियों के गहन जांच की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।