ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीमेजरगंज में अगलगी में हजारों की संपित्त राख

मेजरगंज में अगलगी में हजारों की संपित्त राख

प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित बिंदेश्वर साह के खपरैल घर में बुधवार की रात आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। गृहस्वामी ने बताया कि पुत्री गुड़िया कुमारी घर का दरवाजा बंद कर पड़ोस के यहां...

मेजरगंज में अगलगी में हजारों की संपित्त राख
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 09 Mar 2018 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित बिंदेश्वर साह के खपरैल घर में रात में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। गृहस्वामी ने बताया कि पुत्री गुड़िया कुमारी घर का दरवाजा बंद कर पड़ोस के यहां गई थी। इसी बीच घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर सुनते ही ग्रामीण आग बूझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाते, घर में रखे कपड़े, आभूषण, खाद्य सामग्री व 25 हजार रुपए जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी को दी है। बिंदेश्वर ने बताया कि चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अभी उसके पास रहने के लिए घर भी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें