
बेलसंड अनुमंडल अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सीतामढ़ी के अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू हुआ। यह अभियान 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें पुरुष नसबंदी और बंध्याकरण कार्यक्रमों के सफल संचालन का लक्ष्य है। इस दौरान जन जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
सीतामढ़ी। अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में शुक्रवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रणधीर कुमार व उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने फीता काटकर किया गया। यह अभियान 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें प्रदेश और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पुरुष नसबंदी और बंध्याकरण कार्यक्रमों को सफल बनाने का उद्देश्य रखा गया है। पखवाड़े के शुभारंभ समारोह में चिकित्सा पदाधिकारी आलोक कुमार झा, डॉ. सुधांशु अग्रव, डॉ. निशा कुमारी सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार, बीसीएम प्रभात रंजन कुमार, राघवेंद्र कुमार झा, अनुज कुमार झा, अनन्त कुमार साथ ही सभी जीएनएम, एएनएम आदि उपस्थित थे।
इस पखवाड़े के तहत अनुमंडल स्तर पर बेलसंड में दस पुरुष नसबंदी और 140 बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं समस्त जिले में दो सौ पुरुष नसबंदी एवं 2560 बंध्याकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में इस अभियान के तहत जन जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएगी जिससे स्वास्थ्य सुधार के साथ ही परिवार नियोजन के महत्व को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पखवाड़े के दौरान लोगों को व्यापक जानकारी एवं सहायता प्रदान कर रही है। जिससे लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




