कई पुलिसकर्मी फिर हुए इधर-उधर

Apr 07, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में एसपी अमित रंजन ने अनुसंधान इकाई को सशक्त बनाने के लिए 17 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है। कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है, जिसमें इंस्पेक्टर और दारोगा को अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। यह कदम पुलिस कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

कई पुलिसकर्मी फिर हुए  इधर-उधर

सीतामढ़ी। जिले में अनुसंधान इकाई को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एसपी ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस क्रम में कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को एसपी अमित रंजन ने तत्काल प्रभाव से विभिन्न थाना एवं इकाइयों में प्रतिनियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में पदस्थापित कई अधिकारियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। इनमें हाल ही में थानेदार पद से हटाए गए इंस्पेक्टर व दारोगा को भी ईकाइ व थाना में अनुसंधान की जवाबदेही दी गयी है। पुलिस केन्द्र में तैनात इंस्पेक्टर अविनाश चन्द्रा को विधि-n कोषांग/एससी-एसटी कोषांग और इंस्पेक्टर राकेश कुमार को मद्यनिषेध कोषांग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी

तरह से पुलिस केन्द्र में तैनात दारोगा छोटू कुमार को रुन्नीसैदपुर, सुरेन्द्र कुमार को बाजपट्टी, अमृत कुमार पाल को डुमरा थाने में अनुसंधान ईकाइ की जवाबदेही दी गयी है। वहीं पुलिस केन्द्र दारोगा सोनम कुमारी-2 को महिला हेल्प डेस्क बैरगनिया और एससी/एसटी थाने में तैनात दारोगा वर्षा कुमारी महिला हेल्प डेस्क डुमरा थाने में अनुसंधान ईकाइ में तैनाती की गयी है। इसी तरह से सीतामढ़ी थाने में तैनात दारोगा शशि रंजन को सोनबरसा, डुमरा थाने के दारोगा विमलेश कुमार को रीगा, पुलिस केन्द्र से दारोगा कमलेश कुमार को बोखड़ा, बथनाहा थाने के दारोगा कृष्ण देव खतईत को सीतामढ़ी, महिन्दवारा थाने के दारोगा संजीव कुमार को सीतामढ़ी थाना और सीतामढ़ी थाने के दारोगा धीरज कुमार को चोरौत व शशिकांत प्रसाद को कन्हौली व साइबर थाने के दारोगा ओमप्रकाश को बाजपट्टी थाने में अनुसंधान ईकाइ में भेजा गया है। वहीं डुमरा थाने के एएसआई मो. एनामुद्दीन को बाजपट्टी और नानपुर थाने के एएसआई को बैरगनिया थाना में तैनाती की गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।