प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ तस्कर धराया

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

विनोद कुमार सोनबरसा के अनुसार, एसएसबी की संयुक्त नाका पार्टी ने भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर शैलेन्द्र दास को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार को सीमा स्तंभ संख्या 321 के पास हुई, जहां तस्कर को कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त 365 बोतलें मिलीं।

प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ तस्कर धराया

विनोद कुमार सोनबरसा। एसएसबी 51वीं वाहिनी ई-कंपनी सोनबरसा एवं बीओपी इंदरवा की संयुक्त नाका पार्टी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के इंदरवा निवासी शैलेन्द्र दास (25) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बुधवार की दोपहर में सीमा स्तंभ संख्या 321 के पास भारत की ओर लगभग 200 मीटर दूरी पर की गई। गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने नाका लगाया था। इसी दौरान एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। जवानों को देखकर वह भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त ओनेरेक्स कफ सिरप की 365 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनबरसा थाना को सौंप दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।