ऐतिहासिक होगा महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण
सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक हुई। इसमें उप प्रमुख नंदलाल सिंह ने अध्यक्षता की। पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक हैं। 17 जून को गोयनका कॉलेज में प्रतिमा का अनावरण होगा। बैठक में युवाओं को आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।

सीतामढ़ी। डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक में इतिहास, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि नंदलाल सिंह ने की। जबकि संचालन श्री राजपूत करणी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक थे। उनकी सेना में सर्व समाज के वीर योद्धा शामिल थे, जिन्होंने मातृभूमि और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर कठिनाइयां झेली, घास की रोटी खाई, लेकिन कभी भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज भी वे राष्ट्रभक्ति, त्याग और आत्मसम्मान के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी
बैठक में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के सहयोगियों का भी स्मरण किया। कहा गया कि भामाशाह और हकीम खान सूरी जैसे कुशल नायक महाराणा की शक्ति थे, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ निभाया। हकीम खान सूरी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे।
अनावरण समारोह की घोषणा
बैठक में घोषणा की गई कि आगामी 17 जून को सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज परिसर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। आयोजकों ने दावा किया कि यह समारोह ऐतिहासिक होगा, जिसमें विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
मौके पर नागेंद्र सिंह, मुकेश भूषण सिंह, सुभाष सिंह, मनोज सिंह, मोहम्मद अली अहमद खान, जयप्रकाश ठाकुर, अवध किशोर प्रसाद, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र सिंह, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूषण सिंह, प्रोफेसर अमर सिंह ,अभय सिंह, कमल सिंह,प्रणव महंत, अजय सिंह,अंचल सिंह, अभय सिंह, विनोद सिंह मुकेश कुमार,मुकेश सिंह मुखिया, शशि रंजन सिंह, लोकेश राजपूत आदि मौजूद थे। बैठक में प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी, आमंत्रण, स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था तथा जनसहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
राजनीतिक टिप्पणी
जो सरकार बचाएगा वही सरकचार चलाएगा:: आनंद मोहन
इस दौरान पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जदयू में थैली की राजनीति हो रही है। नीतीश कुमार के मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। आज कौन लोग है चेतन आनंद को नवीनगर भेजते हैं, शफूर्दीन का गला काटते है। शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार मौजूद थे। 85 एमएलए के साथ वे खड़े थे। लेकिन उनका फोटो नहीं था। आज बोर्ड में उपमुख्य मंत्री का भी नाम गायब हो गया। “ तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चंडाल चौकड़ी ने घेर रखा है।” वहीं चेतन आनंद के मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “जो सरकार बचाएगा, वह सरकार चलाएगा भी।” उन्होंने कहा कि जो थैली पहुंचाया वह मंत्री बन गया। मै बीजेपी को दोष नहीं दुंगा। हर पार्टी चाहती है एकाधिकार। आज नीतीश कुमार को पोस्टर बैनर से गायब कर जिंदा दफन कर दिया है। आज जदयू का बोरिया बिस्तर नहीं समेटा है। एनडीए को डूबोया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


