
लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
शिवहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वास्थ्य बीमा, दिव्यांग पुनर्वास और पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही,...
शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार शिवहर नगर के पेट्रोल पम्प के निकट विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे मध्यस्थता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को सरकार द्वारा क्या- क्या लाभ दिया जा रहा है। लोगों को स्वस्थ्य बीमा योजना, दीनदयाल विकलांग पुनर्वास योजना, दिव्यांग लोगों के लिए चल रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांजन पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तिपूर्वक बताया गया।

इसके अलावा मध्यस्थता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, आपराधिक सुलानीय वाद, जमीनी विवाद आदि मामलों को निपटारा किया जाना है। यह अभियान 30 सितम्बर 2025 तक चलेगी। पक्षकार अपने मुकदमा को मध्यस्थता कराने को लेकर संबधित न्यायालय मे अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से संपर्क कर सकते है। जागरुकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार पंडित एवं अधिकार मित्र मालती कुमारी द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


