केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस मना
शिवहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महंत भोला शरण दास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें नृत्य और गीत शामिल थे। प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने केवीएस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

शिवहर। जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवहर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का स्थापना दिवस भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भूदाता महंत भोला शरण दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केवीएस गीत भारत का स्वर्णिम गौरव का समूह गान से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृखंला ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लावणी (एकल नृत्य), गुजराती एवं हिंदी गीतों पर आधारित समूह नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।भारत
की समृद्धविरासत एवं विज्ञान योग के विभिन्न आसनों पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान एंकर्स की शेरो-शायरी ने भी खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में 15 दिसंबर 1963 को मात्र 20 केंद्रीय विद्यालयों से प्रारंभ होकर आज देश के सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थानों में शामिल केवीएस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला तथा सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



