Krishna Janmashtami Celebrations in Belsand with Devotion and Festivities भक्तिभाव के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsKrishna Janmashtami Celebrations in Belsand with Devotion and Festivities

भक्तिभाव के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

बेलसंड में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई गई। राधेकृष्ण मंदिर चंदौली में 7 दिनों का जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म होने पर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 17 Aug 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
भक्तिभाव के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

बेलसंड। क्षेत्र में हर्षोल्लास व भक्तिभाव से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर राधेकृष्ण मंदिर चंदौली सहित विभिन्न गांवों के मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। राधेकृष्ण मंदिर चंदौली में सात दिनों तक चलने वाली जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। शनिवार को मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म के बाद मंदिर का पट खुल गया। बाहर से आये कलाकार के साथ भजन कीर्तन गाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन प्रकार का भोग लगाया। राधेकृष्ण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस अवसर पर राधेकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।