ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीरीगा से महिला डॉक्टर का अपहरण

रीगा से महिला डॉक्टर का अपहरण

सीतामढ़ी के रीगा से महिला डॉक्टर डेजी जायसवाल का बुधवार का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कार से मधुबनी की ओर भाग रहे अपहर्ताओं को बेनीपट्टी पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही डॉक्टर को भी बरामद कर...

सीतामढ़ी के रीगा से महिला डॉक्टर डेजी जायसवाल का बुधवार का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कार से मधुबनी की ओर भाग रहे अपहर्ताओं को बेनीपट्टी पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही डॉक्टर को भी बरामद कर...
1/ 2सीतामढ़ी के रीगा से महिला डॉक्टर डेजी जायसवाल का बुधवार का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कार से मधुबनी की ओर भाग रहे अपहर्ताओं को बेनीपट्टी पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही डॉक्टर को भी बरामद कर...
सीतामढ़ी के रीगा से महिला डॉक्टर डेजी जायसवाल का बुधवार का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कार से मधुबनी की ओर भाग रहे अपहर्ताओं को बेनीपट्टी पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही डॉक्टर को भी बरामद कर...
2/ 2सीतामढ़ी के रीगा से महिला डॉक्टर डेजी जायसवाल का बुधवार का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कार से मधुबनी की ओर भाग रहे अपहर्ताओं को बेनीपट्टी पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही डॉक्टर को भी बरामद कर...
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीThu, 26 Nov 2020 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी के रीगा से महिला डॉक्टर डेजी जायसवाल का बुधवार का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कार से मधुबनी की ओर भाग रहे अपहर्ताओं को बेनीपट्टी पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही डॉक्टर को भी बरामद कर लिया। घटना बुधवार की शाम लगभग सवा सात बजे की है। पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर अपने ड्राइवर के साथ रीगा स्थित अपने क्लिनिक से कार से घर जा रही थी। थोड़ी दूर निकलने पर दो लोगों ने कार को रोका और चालक को कब्जे में लेकर डॉक्टर सहित कार लेकर पुपरी की ओर भागने लगे। आगे जाकर दोनों ने डॉक्टर के चालक को नीचे उतार दिया। फिर एक अपहर्ता गाड़ी चलाने लगा और दूसरा डॉक्टर को अपने कब्जे में रखे हुए था। सीतामढ़ी के एसपी ने मधुबनी एसपी को इसकी जानकारी दी गई। संभावित रास्ते पर चारों तरफ से पुलिस कर्मियों को फैला दिया गया। इसी दौरान बसैठ से मधवापुर जाने वाली डीकेबीएम पथ पर चानपुरा मोड़ के निकट एक गाड़ी आते दिखी। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गाड़ी रोकी। पुलिस को देख दोनों अपहर्ताओं ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। डॉक्टर को भी मुक्त करा लिया गया। महिला डॉक्टर को रीगा से आये एएसपी को सौंप दिया। सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक के अपहरण की जानकारी मिली। मधुबनी पुलिस के सहयोग से बेनपट्टी थाना ने उन्हें बरामद कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें