रोहिणी नक्षत्र में धान बिचड़ा डालने में जुटे क्षेत्र के किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

शिवहर में खरीफ मौसम की तैयारी शुरू हो गई है। किसान 25 मई से रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने लगे हैं। बारिश के बाद कुछ किसान बिचड़ा डाल चुके हैं, जबकि अन्य खेतों की तैयारी में लगे हैं। रोहिणी नक्षत्र के दौरान बिचड़ा डालने से उपज में वृद्धि की उम्मीद है।

रोहिणी नक्षत्र में धान बिचड़ा डालने में जुटे क्षेत्र के किसान

शिवहर। जिले में खरीफ मौसम की तैयारी शुरू हो चुकी है। किसान रोहिणी नक्षत्र में 25 मई से धान का बिचड़ा डालने में जुट गए है। वैसे अभी अगात किस्म के धान का बिचड़ा ही डाला जा रहा है। इस सप्ताह हुई बारिश के बाद कुछ किसानों ने बिचड़ा डाला है। वैसे अधिकतर किसान अभी खेत की तैयारी में लगे है। खर पतवाड़ नियंत्रण एवं उसकी जुताई कर रहे हैं, ताकि वह उसमें धान का बिचड़ा डाल सके। बताया गया है कि 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया। यह नक्षत्र 15 दिनों यानी 8 जून तक रहेगा।

किसान राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने का सबसे उपयुक्त समय है। इस नक्षत्र में बिचड़ा डालने पर वह समय पर तैयार हो जाएगा, जिससे रोपनी भी समय पर हो जाएगी। किसानों ने बताया कि बिचड़ा डालने से पहले खेतों की सिंचाई कर उसकी जुताई कर दिए जाने से खर-पतवार सड़-गलकर खाद बन जाते हैं, जिससे उपज वृद्धि में सहायता मिलती है। इधर रोहिणी नक्षत्र शुरू होते ही धान के बीज का बाजार सजने लगा है। दुकानदार तरह तरह की धान की वैरायटी का बीज अपनी दुकान में मंगाना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अधिकांश किसान बाजार के महंगे बीज पर भी निर्भर होंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।