Sitamarhi News: बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन
Sitamarhi News: बोखड़ा के सियारी गांव में जदयू प्रखंड कार्यकारिणी और नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई। नेताओं ने संगठन मजबूत करने और आगामी विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। पंचायतों के हर वार्ड में संगठन विस्तार और आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में सहयोग करने पर भी जोर दिया गया।

Sitamarhi News: बोखड़ा। प्रखंड के सियारी गांव में सोमवार को जदयू नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार चौधरी के व्यवसायिक परिसर में जदयू की प्रखंड कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष कामोद कुमार बसंत ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद चुनाव के जिला प्रभारी सह सुरसंड विधायक नागेंद्र राउत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की।
पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता ने पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर विधान परिषद चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी अभिषेक झा के पक्ष में सहयोग करने की अपील की। जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, बोखड़ा प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पटेल, जिला महासचिव शंभु प्रसाद सहनी, जदयू नेता संदीप कुमार पटेल,अरुण चौधरी, मिन्हाज तरन्नुम, अंसार अहमद, अनिल तिवारी, अरुण चौधरी और राजाराम पंडित ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए स्नातक मतदाताओं से अभिषेक झा के पक्ष में समर्थन की अपील की। बैठक में जदयू पंचायत अध्यक्ष कौशल झा, मो. एकराम, केदार पटेल, ललन झा, रामचंद्र साह और प्रेम पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

