मंगल गीत से झूम उठा जनकपुर
जनकपुरधाम में जानकी नवमी महोत्सव धूमधाम से मनायी जा रही है।
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीThu, 26 Apr 2018 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें
जनकपुरधाम में जानकी नवमी महोत्सव धूमधाम से मनायी जा रही है। जानकी नवमी के अवसर पर सुबह से ही जानकी मंदिर के कनिष्ठ महन्त राम रोशन दास वैष्णव के अगुवाई में सैकड़ो साधु संत की जत्था गाजा बाजा के साथ बसविट्टी के पास पहुंची तथा दूधमती नदी में शाही स्नान किया।
जानकी मंदिर सहित रत्न सागर, विहार कुण्ड, झूलन कुंज, सुन्दर सदन सहित अन्य मठ मंदिरो में शुरू से ही बधाई तथा मंगल गान चल रहा है। सभी मंदिरो में पूजा के लिए दर्शको की भी उमड़ी है। दोपहर को सीता जी के डोला के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें हजारो लोग शामिल हुए। सभी मठ मंदिरो में सीताराम कीर्तन तथा भंडारा आयोजित किया गया है।