Sitamarhi News: जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका का 2 अरब 65 करोड़ रुपये का बजट पेश
Sitamarhi News: फोटो जनकपुर 1: जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका का 2 अरब 65 करोड़ रुपये का बजट पेशजनकपुरधाम उपमहानगरपालिका का 2 अरब 65 करोड़ रुपये का बजट पेशजनकपुरधाम उपम

Sitamarhi News: जनकपुरधाम। जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने आर्थिक वर्ष 2083-84 के लिए 2 अरब 65 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। बजट में पूर्वाधार विकास, आंतरिक आय वृद्धि तथा शहरी उद्यमशीलता को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उपमहानगरपालिका के अनुसार बजट के वित्तीय प्रबंधन के लिए नेपाल सरकार से 30 करोड़ 59 लाख रुपये वित्तीय समानीकरण अनुदान प्राप्त होगा। इसके अलावा मधेश प्रदेश सरकार का समानीकरण अनुदान, केंद्र एवं प्रदेश सरकार से राजस्व हिस्सेदारी, सशर्त अनुदान, चालू आर्थिक वर्ष की बचत राशि तथा अन्य स्रोतों से भी आय जुटाई जाएगी। बजट में आंतरिक स्रोतों से 20 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर प्रशासन का कहना है कि इस बजट के माध्यम से जनकपुरधाम के समग्र विकास के साथ-साथ आधारभूत सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मेयर मनोज कुमार साह ने बताया कि बजट में सफाई व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, खेलकूद, नगर सौंदर्यीकरण तथा उद्यमशीलता विकास जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया है।उपमहानगरपालिका का मानना है कि प्रस्तावित बजट से जनकपुरधाम में आधारभूत संरचनाओं का विस्तार होगा तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नगर के सतत विकास को नई दिशा मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


