ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीजनकपुर में जानकी मंदिर का सौन्दर्यीकरण शुरू

जनकपुर में जानकी मंदिर का सौन्दर्यीकरण शुरू

जानकी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रदेश दो सरकार ने पहल शुरू कर दिया है। यह जानकारी जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी कनिष्ठ महंत रामरोशन दास बैष्णव की उपस्थिति में वरिष्ठ इंजीनियर डीई भगवान झा ने...

जनकपुर में जानकी मंदिर का सौन्दर्यीकरण शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 13 Oct 2019 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

जानकी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रदेश दो सरकार ने पहल शुरू कर दिया है। यह जानकारी जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी कनिष्ठ महंत रामरोशन दास बैष्णव की उपस्थिति में वरिष्ठ इंजीनियर डीई भगवान झा ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि जानकी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार 6 करोड़ 75 लाख की राशि उपलब्ध करायी गयी है। सौन्दर्यीकरण का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।

इस राशि से जानकी मंदिर ड्रेनेज की व्यवस्था, जानकी मंदिर की सतह पर श्वेत मार्बल लगाने के साथ चेयर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जानकी मंदिर परिसर में पौधरोपण व अन्य सौन्दर्यीकरण का कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर के सौन्दर्यीकरण में पुरातात्विक मापदंड का ख्याल रखा गया है। संगमरमर भारत के मकराना से मंगवाया जा रहा है। उच्च कोटि के मार्बल की गुणवत्ता की जांच उदयपुर के राहुल प्रयोगशाला में कराया गया हैं। जानकी मंदिर के मार्बल लगाने के लिए भारत से आए चालीस कुशल कारीगर लगाए गए है। निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरी कर लेने की संभावना व्यक्त की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें