ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीनदियों के अस्तित्व को बचाना जरूरी

नदियों के अस्तित्व को बचाना जरूरी

रीगा स्थित मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित...

नदियों के अस्तित्व को बचाना जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 27 Sep 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रीगा स्थित मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री ने विश्व नदी दिवस की शुभकामना देशवासियों को दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नदियों का इतना सम्मान है कि उसे मां कहकर पुकारते हैं। नदियों की साफ-सफाई पर विशेष बल देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नदियों के अस्तित्व को बचाया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा। उन्होंने अन्य जलस्त्रो को भी जीवंत रखने की बात कहीं। मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव चौधरी, सूरज प्रसाद सिंह, रवि पटेल, बैद्यनाथ कुमार सिंह, राम लखन महतो आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें