ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीजीने के लिए दो गज की दूरी व मास्क लगाना जरूरी

जीने के लिए दो गज की दूरी व मास्क लगाना जरूरी

सूबे में अनलॉक फर्स्ट की शुरुआत हो गयी है। इसके बाद जिला प्रशासन जागरूकता फैलाने में जूट गया है। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने जीने के लिए दो गज की दूरी व मास्क है बहुत जरूरी. . का नारा दिया...

जीने के लिए दो गज की दूरी व मास्क लगाना जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीTue, 02 Jun 2020 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे में अनलॉक फर्स्ट की शुरुआत हो गयी है। इसके बाद जिला प्रशासन जागरूकता फैलाने में जूट गया है। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने जीने के लिए दो गज की दूरी व मास्क है बहुत जरूरी. . का नारा दिया है।

डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा व एसपी अनिल कुमार वरीय अधिकारियों के साथ सोवमार को प्रमुख बाजार, निर्माण स्थल व एटीएम आदि सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता फैलायी। लोगों को दो गज दूरी बनाकर जरूरी काम करने के फायदे से अवगत कराया। साथ ही कार्य स्थलों पर साफ-सफाई के साथ ही समय समय पर हाथों को साबून से धोने, सेनिटाइजर के उपयोग आदि के फायदे से अवगत कराया। डीएम एसपी ने कई दुकानों पर जाकर ना सिर्फ दुकानदारों को जागरूक किया बल्कि उपस्थित ग्राहकों को भी जागरूक किया। इस दौरान डीएम एसपी ने स्वयं अपने हाथों से कई लोगों के बीच मास्क का वितरण किया बल्कि उन्हें बड़ी ही सहजता के साथ वर्तमान समय में मास्क की उपयोगिता के फायदे के संबंध में जानकारी भी दी। उन्होंने कई वाहन चालकों को भी मास्क देते हुए कहा कि हमेशा जब भी घर से बाहर निकले मास्क पहनकर की निकले। डीएम ने कहा कि सभी के साथ से ही कोरोना को मात दिया जा सकता है। आज पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया।

मास्क के साथ फोटो नाम व संदेश भेजे

जिला प्रशासन ने बनो मास्क फोर्स का हिस्सा करो खत्म करो कोरोना का किस्सा अभियान के द्वारा मास्क के उपयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है की वे मास्क के साथ अपना फोटो, नाम और विवरण सीतामढ़ी के लोगों के लिए संदेश के साथ जिला प्रशासन को साझा करें। इस संदेश को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज और ट्विटर पर डाला जाएगा। व्यक्तिगत संदेश ट्वीट या फेसबुक संदेश के माध्यम से लोग भेज सकते है। अभियान में एसडीओ सदर कुमार गौरव, डीपीआरओ परिमल कुमार, ओएसडी प्रभात भूषण आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें