योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्णय

Feb 27, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

बैरगनिया प्रखंड की बैठक में सदस्यों ने जीविका समूहों में फर्जी निकासी और ऋण में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि अनियमितताओं पर कोई समझौता नहीं होगा। सभी विभागों में भ्रष्टाचार की चर्चा हुई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्णय

बैरगनिया। प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक गुरुवार को हुई बैठक में जीविका समूह में फर्जी निकासी,ऋण में बंदरबाट को लेकर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और इसकी जांच कराकर दोषी के विरुद्ध करवाई की मांग की। प्रखंड कार्यालय के बापू सभागार में समिति की अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सदस्य कामनी पटेल ने जमुआ पंचायत के एक जीविका केंद्र की राशि का फर्जी निकासी का मुद्दा उठाया तो प्रो.राजकुमार सिंह ने ब्लॉक के सामने सड़क किनारे बने जीविका के दुकानों के आवंटन में अनियमितता की बात कहीं।हरेंद्र राम ने ग्राम संगठन स्तर से ही जीविका में भ्र्ष्टाचार की बात उठायी।

बैठक में गत बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर करवाई की बात पूछने पर सचिव सह बीडीओ सुनील कुमार गौड़ ने कहा कि इसकी समुचित जानकारी डीएम सीतामढ़ी को दी जा चुकी थी उनके स्तर से ही करवाई संभव है। बैठक में मसहा आलम,नरोत्तम स्कूल के जर्जर भवन का मुद्दा भी चाय रहा वही आंगनबाड़ी,पीडीएस सहित सभी विभागों पर चर्चा हुई और इसमें व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर चर्चा करते हुए सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने की बाते हुई।उपाध्यक्ष म.बशीर अंसारी ने विभागों में गड़बड़ी,फर्जी निकासी आदि मामलों को लेकर कमिटी बनाकर इसकी वास्तविक जांच फिर करवाई की बात की ताकि सूबे की सरकार की हो रही बदनामी पर अंकुश लगाने के साथ ही दोषियों को दंडित किया जा सके।अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि अनियमिताओं पर किसी तरह की कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव सह बीडीओ सुनील कुमार गौड़ ने जांच कर अनियमिता पाए जाने पर कार्रवाई की बात कहीं।बैठक में सदस्य जयप्रकाश निराला, राजेश कुमार, जियालाल ठाकुर, हरेंद्र राम, कामिनी पटेल,नीलम गुप्ता, प्रो राजकुमार सिंह, फारूक अहमद खान, नौशाद अंसारी, अनिल मिश्रा, पिंटू कुमार तन्ना आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।