मदरसा कमजोर तबकों के लिए मजबूत आधार

Dec 08, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के सचिव अब्दुस सलाम अंसारी ने दो मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन का मूल्यांकन करना था। दोनों मदरसों में छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक रही और सचिव ने शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मदरसा कमजोर तबकों के लिए मजबूत आधार

सीतामढ़ी। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना के सचिव सह उप निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) अब्दुस सलाम अंसारी ने रविवार को जिले के दो मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति, अनुशासन, पठन-पाठन एवं रिकॉर्ड की स्थिति का वास्तविक आकलन करना था। सचिव ने मदरसा अनवारुल उलूम, कुम्मा सूतिहारा तथा मदरसा अजीज़िया, पुपरी बाज़ार का स्थल निरीक्षण किए। दोनों ही संस्थानों में उन्होंने कक्षाओं का दौरा किया। शिक्षकों से बातचीत की तथा छात्रों से पढ़ाई से संबंधित कई सवाल भी पूछे। निरीक्षण के दौरान छात्रों एवं छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। सभी बच्चे ड्रेस में, अनुशासित एवं सक्रिय नजर आए।

सचिव ने कहा कि यह अनुशासन और नियमितता मदरसों की सकारात्मक प्रगति का प्रमाण है। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सचिव अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बिहार के हर मदरसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित हो। मदरसा शिक्षा, समाज के पिछड़े व कमजोर तबकों के लिए एक मजबूत आधार है। इसे और प्रभावी, आधुनिक तथा बच्चों के भविष्य के अनुरूप बनाना हमारी प्राथमिकता है। जहां आवश्यक होगा, हम सुधार और सहयोग दोनों उपलब्ध कराएंगे । निरीक्षण के दौरान मदरसों के शिक्षकों ने सचिव का स्वागत किया और उन्हें शिक्षण कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। सचिव ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षक ही किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं। आपकी ईमानदारी और मेहनत से ही बच्चे आगे बढ़ते हैं। स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने भी सचिव के मैदान स्तर पर पहुंचकर निरीक्षण करने को सराहा। अंत में सचिव ने दोनों मदरसा को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मौके पर मदरसा डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के अभिभावक अब्दुल कुद्दूस, प्रदेश प्रवक्ता मो मनाजेरुल इस्लाम, मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो अरमान अली, मौलाना मो मोतिउर रहमान कासमी, मौलाना मो सैफुल्लाह मो अजमल, मो मोख्तार अंसारी, शमी अहमद, ईशा रहमानी, एजाज अहमद, आमिर सोहैल, मौलाना मो इनायतुल्लाह, मौलाना मो बसरुद्दीन, मो इश्तियाक, मो मजहर अली राजा समेत अन्य लोग थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsInspection of Madrasas in Bihar Quality Education and Discipline Focused
;;;