सदर एसडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
एसडीओ सदर आनन्द कुमार ने बैरगनिया में श्री कृष्ण गोशाला, शिव शक्ति गैस एजेंसी एवं मंगलदीप पेट्रोलियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैरगनिया क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा भी की गई। प्रशासन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

राजकपूर बैरगनिया। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री कृष्ण गोशाला, शिव शक्ति गैस एजेंसी एवं नन्दबारा स्थित मंगलदीप पेट्रोलियम प्रतिष्ठान का एसडीओ सदर आनन्द कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया।
निरीक्षण प्रक्रिया
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालन व्यवस्था की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है और निर्धारित समयावधि के भीतर जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में अवैध रूप से फेवर ब्लॉक (ईंट उद्योग), ट्रांसपोर्ट गोदाम एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन पाने के साथ ही इस संबंध में संबंधित पक्षों से स्पष्टीकरण की मांग की है।
गुणवत्ता की समीक्षा
एसडीओ ने बताया कि स्पष्टीकरण प्राप्ति के उपरांत विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैरगनिया क्षेत्र में बागमती नदी के तटबंध पर चल रहे निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। संबंधित संवेदक एवं अभियंताओं को कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीओ ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन की प्रतिबद्धता
साथ ही विकास एवं लोकहित से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


