स्वास्थ्य केंद्र का सांसद ने किया निरीक्षण
सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के सहियारा गांव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खराब स्थिति का निरीक्षण सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और जदयू प्रवक्ता ई. अभिषेक कुमार झा ने किया। अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति और साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताई गई। सांसद ने जिला पदाधिकारी को सुधार के निर्देश दिए।

सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा प्रखंड के सहियारा गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को सांसद देवेश चंद्र ठाकुर एवं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी ई. अभिषेक कुमार झा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर की गई। निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां मौजूद कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति नहीं रहने तथा साफ-सफाई की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सांसद ने मोबाइल के माध्यम से जिला पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल सुधार के निर्देश देने को कहा।
मुख्य सड़क वर्षों से अतिक्रमण से बंद रहने पर सांसद ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि से बातचीत कर अविलंब रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा परिसर के शौचालय का गेट तोड़े जाने की घटना को गंभीर बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


