Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsIndian Railway Goods Warehouse Workers Union Conference Labor Rights and Welfare Schemes Discussed
रेल माल गोदाम श्रमिकों के हित में प्रदेशस्तरी सम्मेलन

रेल माल गोदाम श्रमिकों के हित में प्रदेशस्तरी सम्मेलन

संक्षेप:

सीतामढ़ी में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ, जिसमें श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने चार नए लेबर कोड लागू होने की बात कही, जिससे श्रमिकों को लाभ होगा। नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

Feb 01, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी,। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ द्वारा शनिवार को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने शिरकत कर श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगर के पासवान चौक स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के हित में चार लेबर कोड लागू किए हैं, जिनका सीधा लाभ रेलवे माल गोदाम में कार्यरत श्रमिकों को मिलेगा। अप्रैल माह से चारों लेबर कोड प्रभावी रूप से लागू हो जाएंगे, इसलिए श्रमिकों को चाहिए कि वे अपने सभी कागजात समय रहते दुरुस्त करा लें और अपने अधिकारों को समझें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी उद्देश्य से संघ द्वारा राष्ट्रव्यापी दौरा किया जा रहा है, ताकि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, पीएफ, ईएसआईसी, कार्य के घंटे, अवकाश, सुरक्षा और अन्य मूलभूत श्रम सुविधाओं के बारे में जागरुक किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद राज किशोर कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों के हित में गंभीरता से कार्य कर रही है और संगठित होकर ही श्रमिक अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष शिव बालक पासवान ने संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सीतामढ़ी माल गोदाम श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय महामंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही संघ की ओर से एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कोई भी श्रमिक अपनी समस्या दर्ज करा सकेगा।