जनकपुरधाम का जनजीवन सामान्य, शाम 7 बजे से सुवह 6बजे तक कर्फ्यू
जनकपुरधाम में जेन जी समर्थकों के प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना ने पूरे क्षेत्र में गश्त की और कर्फ्यू लागू किया। बाजार खुले, लेकिन ग्राहकों की कमी रही। सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं और...
जनकपुरधाम। जेन जी समर्थकों के लगातार प्रदर्शन के बाद जनकपुरधाम में सुरक्षा कड़ी दी गई है। सेना के जवान पूरे दिन जनकपुरधाम की सड़कों पर गश्त लगाते रहे। चप्पे-चप्पे पर सेना जवानों की तैनाती की गयी है। हालांकि, सेना के जवानों द्वारा सुरक्षा कमान संभालने के बाद चौथे दिन गुरुवार को जनकपुरधाम में कहीं प्रदर्शन नही दिखा। अभी शाम 7 बजे से सुवह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। सेना की अभिरक्षा में बाजार खुल गया, लेकिन दुकानों से ग्राहक नदारत रहे। बैंक भी खुले। मंगलवार की घटना के बाद सभी शिक्षण संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए हैं।

जिला प्रशासन कार्यालय सहित अन्य कार्यालय खुला था, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय में भी कोई मुकदमा की सुनवाई नहीं हुई। अगलगी के कारण बहुत फाइल जल गयी है। धार्मिक रूप के लिए विख्यात जानकी मंदिर में बाहरी श्रद्धालु नहीं आने से मंदिर सुना-सुना रहा। काठमांडू से जनकपुरधाम के लिए हवाई सेवा गुरुवार से बहाल हो गया हैं। जनकपुरधाम से नेपाल के अन्य भागों में छिटपुट बस सेवा भी शुरू हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


