होली पर घर वापसी की जद्दोजहद ट्रेनों में लंबी वेटिंग,बसों में भी भीड़

Feb 28, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में होली और रमजान के अवसर पर प्रवासियों की घर वापसी तेज हो गई है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग टिकट की समस्या के कारण लोग सामान्य बोगियों में सफर कर रहे हैं। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई, जहां यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

होली पर घर वापसी की जद्दोजहद ट्रेनों में लंबी वेटिंग,बसों में भी भीड़

सीतामढ़ी। होली और रमजान को लेकर दूसरे प्रदेशों से घर लौटने वाले प्रवासियों की आगमन तेज हो गई है। लेकिन नियमित ट्रेनों में लंबे समय से चल रही वेटिंग ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थिति यह है कि कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर लोग वेटिंग टिकट या सामान्य बोगी के सहारे ही किसी तरह घर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कोलकाता से आने वाली 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस, दिल्ली से 14018 सद्भावना एक्सप्रेस और 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखी गई। वहीं त्योहार स्पेशल ट्रेनों में 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार (भाया सीतामढ़ी) और 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल भी यात्रियों से खचाखच भरी रही।

कई ट्रेनों में समान्य बोगी व वेटिंग टिकट के सहारे घर वापस लौटते देखे गए। स्टेशन पर उमड़ी भीड़: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही बाहर से आने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे परिजनों की भीड़ लगी रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगते ही सामान्य बोगियों से यात्रियों का भीड़ उमड़ पड़ा। कई यात्रियों के हाथों में बड़े-बड़े बैग और सिर पर गठरी दिखी। दिल्ली से लौटे सोनबरसा के राजीव कुमार ने बताया,तीन हफ्ते पहले टिकट कराया था, लेकिन कंफर्म नहीं हुआ। आखिरकार वेटिंग टिकट पर ही आना पड़ा। पूरी रात खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। वहीं रूनी सैदपुर के मो. आरिफ ने कहा,त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरु हुई तो लगा राहत मिलेगी, लेकिन एक घंटे में ही सारे टिकट फुल हो गए। किसी तरह सामान्य बोगी में जगह बनाकर आना पड़ा। कोलकाता से आई 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस से उतरे संतोष साह ने बताया कि भीड़ इतनी थी कि सीट पर चार-चार लोग बैठे थे। परिवार के साथ सफर करना काफी मुश्किल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।