ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीसुरसंड में रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि

सुरसंड में रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि

सुरसंड। नेपाल के पहाड़ों सहित क्षेत्र में हुई मुसलाधार बारिश के कारण प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से गुजरने वाली रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गयी है। जलस्तर बढ़ने से श्रीखंडी भिठ्ठा गांव के वार्ड...

सुरसंड में रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 10 Jul 2020 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

सुरसंड। नेपाल के पहाड़ों सहित क्षेत्र में हुई मुसलाधार बारिश के कारण प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से गुजरने वाली रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गयी है। जलस्तर बढ़ने से श्रीखंडी भिठ्ठा गांव के वार्ड संख्या पांच में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। लोगों ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो देर रात तक वार्ड के लगभग दो सौ परिवार बाढ़ से घिर जाएंगे। श्रीखंडी भिठ्ठा गांव के वार्ड पांच निवासी बाढ़ के डर से मवेशियों, घर में रखे अनाज आदि को लेकर सुरक्षित स्थान की तलाश में जूट गये हैं। बाढ़ सूचना यंत्र के अनुसार रातो नदी का वाटर लेवल 228 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से मात्र 22 सेंटीमीटर नीचे है। वाटर लेवल 250 सेंटीमीटर पहुंचने के बाद लोगों को बाढ़ की समस्या झेलनी पड़ सकती है। वहीं रातो नदी के बाढ़ के चपेट में आनेवाले श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी, डाढ़ाबाड़ी, दिवारी मतौन व कोरियाही पंचायत के सरेह में पानी फैलने से धान की फसल को नुकसान की संभावना बढ़ गयी है। समाचार प्रेषित किये जाने तक रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी था। इधर सीओ संजय कुमार ने बताया कि रातो नदी के जलस्तर पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें