Sitamarhi News: आरसीसी पुल का निर्माण अधूरा

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

Sitamarhi News: शिवहर में तरियानी छपरा के पास आरसीसी पुल का निर्माण अभी तक अधूरा है। पुल के अभाव में स्थानीय लोग आवागमन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। निर्माणाधीन पुल से करीब दो लाख लोगों को फायदा होने की संभावना है, लेकिन वर्तमान में उन्हें वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है।

Sitamarhi News: आरसीसी पुल का निर्माण अधूरा

Sitamarhi News: शिवहर। जिले के तरियानी छतौनी- बेलसंड पथ में तरियानी छपरा के पास क्षतिग्रस्त ईट पुल के स्थान पर बन रहे आरसीसी पुल का निर्माण अभी तक आधा-अधूरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है। उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से कराया जा रहा है। पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना इनदिनों करना पड़ रहा है। पुल के बगल में बने डायर्भसन में पानी हो जाने से यात्रियों दुसरे रास्ते से आना-जाना पड़ता है। मालुम हो कि बेलसंड-छतौनी पथ में तरियानी छपरा शहीद स्मारक से उत्तर करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित ईट पुल कई वर्षो पूर्व ध्वस्त हो गया। उक्त पुल के जगह पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण चल रहा है। पुल निर्माण अधूरा रहने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य दिनों में तो लोग पुल के बगल में बने डायर्भसन होकर आते-जाते है। वहीं बरसात के दिनों में पुल के अभाव में छह माह लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। यह सड़क बेलसंड विधानसभा तथा जिले के तरियानी प्रखंड को सीतामढ़ी के बेलसंड अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के गांवों को जोड़ने वाला यह एकमात्र सड़क है.

नहीं मिल रहा है सड़क बनने का लाभ

बेलसंड- छतौनी पथ में तरियानी छपरा के पास पुल के आभाव में लोगों को सड़क बनने का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। पथ निर्माण विभाग द्वारा कई वर्ष पूर्व 1836 लाख की लागत सेछतौनी- बेलसंड पथ का निर्माण कराया गया। लेकिन तरियानी छपरा के पास पुल का निर्माण पूरा नहीं से इस सड़क का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बरसात में चार पहिया वाहन सहित अन्य बड़े वाहन पुल के अभाव में मार्ग बदलकर 30 किलोमीटर दूरी तय कर रुन्नीसैदपुर गिद्धा होते हुए आती-जाती है.

पुल निर्माण से दो लाख की आवादी को मिलेगा फायदा

बेलसंड-छतौनी पथ में तरियानी छपरा के पास आरसीसी पुल का निर्माण होने से शिवहर-सीतामढ़ी जिले के करीब दो लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही तरियानी के लोगों को बेलसंड तथा सीतामढ़ी आने-जाने में सुविधा हो जाएगी। यह सड़क बेलसंड विधानसभा तथा जिले के तरियानी प्रखंड को सीतामढ़ी के बेलसंड अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के गांव को जोड़ने वाला यह एकमात्र सड़क है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आरसीसी पुल का निर्माण कब से चल रहा है?−
आरसीसी पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: आरसीसी पुल का निर्माण अधूरा