जिप के नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में जिला परिषद के नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन रविवार को मंत्री दीपक प्रकाश द्वारा किया गया। जिप अध्यक्ष अदिति कुमारी ने मंत्री का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद, मंत्री ने जिप सदस्यों के साथ विकास की गति बढ़ाने पर चर्चा की और सदस्यों के मानदेय, पेंशन, और अन्य मुद्दों पर विचार किया।

जिप के नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

सीतामढ़ी। जिला परिषद के नवनिर्मित मार्केट कॉम्लेक्स का उद्घाटन रविवार को पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने किया। जिसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष अदिति कुमारी ने की। अध्यक्ष ने मंत्री को पुष्प गुच्छ , शौल और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना निरीक्षण भवन डुमरा के परिसर में अवस्थित डीपीआरसी भवन से उत्तर सड़क किनारे जिप की जमीन में मार्केट कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य एवं जिप कार्यालय परिसर में पश्चिम दिशा में सड़क के किनारे मार्केट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सभा भवन में जिप सदस्यों से मंत्री ने संवाद किया। मंत्री ने जिप के विकास की गति में तेजी लाने पर अध्यक्ष व सदस्यों के साथ चर्चा की।इस

दौरान जिप सदस्यों के मानदेय बढ़ोतरी, पेंशन,जिप कर्मियों का ट्रांसफर,पोस्टिंग एवं स्वतंत्र मुख्य कार्यपालक अधिकारी की मांग की गई। कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित जिप सदस्य विजय कुमार,मुनिता देवी,नूर आलम,सुशील मंडल,राम श्रेष्ठ महतो,सुबोध साह, अर्चना राज सहित जिप के कर्मचारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।