गजरहवा में उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
बथनाहा के बेलाही जयराम गजहरवा गांव में शुक्रवार को BJP विधायक ईoअनिल कुमार ने नवस्थापित स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के मौदह पंचायत अंतर्गत बेलाही जयराम गजहरवा गांव में शुक्रवार को नवस्थापित स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधि पूर्वक उद्घाटन भाजपा विधायक ईoअनिल कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इस उपकेंद्र के चालू होने से मौदह, पोखरभिंडा, ओरलहिया, मेजरगंज प्रखंड के चकरघट्टा, हेलमपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।साथ ही मेजरगंज व रीगा जाने से छुटकारा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिलेगी।साथ
ही स्वास्थ्यकर्मियों से नियमित रूप से सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo महिमा मोहन ने बताया कि उपकेंद्र के माध्यम से सामान्य जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम में रणधीर सिंह, बीएचएम निरंजन कुमार, केगोपाल प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


