Sitamarhi News: स्टेट हाईवे पर हुआ जलजमाव
Sitamarhi News: पिपराही में लगातार हो रही बारिश से शिवहर-मोतिहारी स्टेट हाई वे 54 पर कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है। इससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। बारिश का प्रभाव सब्जियों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

Sitamarhi News: पिपराही। पिपराही क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से शिवहर-मोतिहारी स्टेट हाई वे संख्या 54 के कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। शिवहर-पिपराही रोड पर मेसौढा,मुख्य चौक से दक्षिण तथा पश्चिम जलजमाव हो जाने से आवागमन में भारी परेशानी होने लगी है। जल निकासी की सुविधा नही रहने से मुख्य सड़क पर जलजमाव हो रहा है। इसी तरह पिपराही- बेलवा रोड में मुख्य चौक से पश्चिम सड़क का लेवल नीचा रहने से बारिश के पानी का जमाव हो गया है। मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकानों तथा गुदरी बाजार में आना जाना कष्टप्रद हो गया है।इसी तरह पिपराही- पुरनहिया रोड तथा जिलापरिषदिय बाजार परिसर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया है।
मिडिल स्कूल पिपराही तथा दुर्गा मंदिर के समीप सड़कें नीची रहने से वहां बर्षा के पानी का जमाव ज्यादा है। इससे राहगीर परेशान है।बारिश का सिलसिला जारी : डुमरी कटसरी। प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी बारिश हुई। अहले सुबह करीब तीन घंटा तक रिमझिम फुहारें पडती रही।इस बारिश से रोपी गई धान की फसल को भरपूर लाभ पहुंच रहा है।साथ ही रोपनी कार्य भी तेजी आई है।दुसरी ओर लगातार बारिश से हरि सब्जियों का फलन प्रभावित होने लगा है।जिस कारण परवल,भिण्डी, घिउरा सहित अन्य सब्जियों के दाम बढ गये हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


