रुन्नीसैदपुर सीएचसी: संसाधनों का अभाव, मरीजों को नहीं मिल रही बेहतर सुविधा
रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की कमी है। प्रतिदिन दो सौ से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं, लेकिन एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है। साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

रुन्नीसैदपुर। रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनो का अभाव है। 33 पंचायत वाले रुन्नीसैदपुर में प्रतिदिन समान्यत: दो सौ से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज करवाने पहुंचते है। जहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के अभाव में उन्हें निजी जांच केंद्र में जाने को विवश होना पड़ता है। वहीं मोबाइल नहीं रहने पर उन्हें दवा भी नहीं मिल पाता है। वहीं नेत्र जांच सामग्री नहीं होने से भी आंख के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए मरीजों को या तो मुख्यालय की ओर रूख करना होता है या फिर निजी अस्पताल व क्लिनिक का सहारा लेना पड़ता है।
इससे गरीब व मध्यमवर्ग के लोगों को आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था समूचित नहीं है। सीएचसी में बड़ी मात्रा में प्रसव पीड़िता भी पहुंचती है। लेकिन व्यवस्था व चिकित्सक के अभाव की वजह से लोग निजी अस्पताल का सहारा लेते है। बाराडीह से आयी मनीषा देवी ने बताया कि अपनी ननद को दिखाने आयी थी। लेकिन संसाधन व व्यवस्था के अभाव में निजी क्लिनिक में जा रही हूं। महिला चिकित्स की कमी व प्रसव की सही व्यवस्था नहीं है। वहीं मुकुसूदपुर से आए रामस्वार्थ राय ने बताया कि दांत दिखवाने आए थे। चिकित्सक ही नहीं है। अब सीतामढ़ी जाना होगा, समय व रुपया दोनो ही खर्च होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



